Ladli Behna Yojana 20th Kist: लाडली बहना योजना की 20वीं किस्त कब जारी होगा ? लाडली बहाना योजना का लाभ लेने वाली सभी माताओं और बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सरकार की ओर से Ladli Behna Yojana 20th Kist जारी कर दी गई है। आपको बता दें कि 20वीं किस्त को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी ने अपने ट्विटर हैंडल पर यह खास जानकारी साझा की है कि 12 जनवरी 2025 से 20वीं किस्त के 1250 रुपये लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में जमा होने शुरू हो जाएंगे। वहीं यह भी सामने आया है कि 1.63 लाख महिलाओं को इस खास किस्त का लाभ नहीं मिल पाया है। ऐसे में हम सभी महिलाओं को सुझाव देंगे कि आप लाडली बहाना योजना का पेमेंट स्टेटस और लाभार्थी सूची जरूर चेक कर लें क्योंकि हो सकता है कि आपका नाम भी इन 1.63 लाख महिलाओं की सूची में शामिल हो। आगे इस लेख में हम आपको लाडली बहाना योजना की 20वीं किस्त से जुड़ी पूरी जानकारी देंगे। इसलिए इस आर्टिकल के अंत तक बने रहे।

Contents
Ladli Behna Yojana Kist Update
मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव 12 जनवरी को Ladli Behna Yojana 20th Kist जारी करेंगे। 12 जनवरी को ‘युवा दिवस’ भी है, इस खास मौके पर सीएम जहां युवाओं को संदेश देंगे वहीं प्रदेश की लाखों लाड़ली बहनों को सौगात भी देंगे। शनिवार को अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर सीएम लिखते हैं.. विकसित मध्य प्रदेश का आधार, मेरी सशक्त बहनें… लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1250… 12 जनवरी 2025, स्थान कालापीपल, जिला शाजापुर। यानी साफ है कि सीएम 12 जनवरी को शाजापुर के कालापीपल से लाड़ली बहनों के खाते में प्रत्येक हितग्राही बहन के खाते में 1250 रुपए की राशि ट्रांसफर करेंगे।
करोड़ों महिलाओं को फायदा
आपको बता दे की Ladli Behna Yojan मध्य प्रदेश की एक प्रमुख योजना है। इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की थी। आपको बता दे की पहले Ladli Behna Yojana के तहत महिलाओं को 1000 रुपये मिलते थे। बाद में यह राशि बढ़ाकर 1250 रुपये कर दी गई। इस योजना से करोड़ों महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं। यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद कर रही है। इस योजना का लाभ प्रदेश की 1 करोड़ से अधिक बहनों को मिल रहा है।
Ladli Behna Yojana 20th Installment Out
Ladli Behna Yojana मध्य प्रदेश राज्य में अब तक की सबसे सफल योजनाओं में से एक है, जिसके अंतर्गत राज्य की 1.28 करोड़ महिलाओं का पंजीकरण किया गया था लेकिन योजना की सूची से अपात्र महिलाओं को हटाने के बाद लाभार्थी महिलाओं की संख्या घटकर लगभग 1.26 करोड़ रह गई है। इन पात्र महिलाओं के बैंक खातों में लाडली बहना योजना की राशि हस्तांतरित कर दी गई है। राज्य सरकार द्वारा 20वीं किस्त 12 जनवरी 2025 को दोपहर 1 बजे हस्तांतरित कर दी गई है।
Ladli Behna Yojana Beneficiary List
जैसा कि हमने बताया कि सरकार द्वारा 20वीं किस्त और आने वाली किस्तों के लाभ से 1.63 लाख महिलाएं वंचित रह गई हैं। इसलिए महिलाओं को सुझाव दिया जाता है कि वे ऑनलाइन लाभार्थी सूची देखें और सत्यापित करें कि आपका नाम इस सूची में है या आपको भी 1.63 लाख महिलाओं की अपात्र सूची में शामिल किया गया है। यदि आपका नाम लाभार्थी सूची से हटा दिया गया है, तो इसका मतलब है कि अब आपको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
लाडली बहना योजना की 20वीं किस्त का स्टेटस कैसे चेक करे ?
लाडली बहन योजना के तहत मध्य प्रदेश की पात्र महिलाओं के खातों में 1250 रुपए की राशि भेजी गई है। यह राशि आपके खाते में पहुंची है या नहीं, यह जानने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- Ladli Behna Yojana 20th Kist Status चेक करने के लिए सबसे पहले मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना की आधिकारिक वेबसाइट mp.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर आवेदन और भुगतान की स्थिति पर क्लिक करें।
- यहां पंजीकृत महिला लाभार्थियों को लॉग इन करना होगा। इसके लिए लाडली बहना आवेदन संख्या या सदस्य समग्र संख्या की जरूरत होगी। साथ ही लाडली बहना योजना से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।
- लॉग इन करने के लिए लाडली बहना आवेदन संख्या या सदस्य समग्र संख्या, कैप्चा कोड डालें और ओटीपी प्राप्त करें।
- इसके बाद मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी भरें और ‘सर्च’ विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद आवेदन और किस्त की स्थिति का विवरण आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इस तरह आप इन चरणों का पालन करके आप आसानी से जांच सकते हैं कि लाडली बहना योजना की राशि आपके खाते में पहुंची है या नहीं।