Namo Shetkari Yojana Beneficiary List 2025: नमो शेतकारी योजना क्या है ? नमो शेतकारी योजना महाराष्ट्र सरकार की एक योजना है, जिसे राज्य के किसानों की मदद के लिए शुरू किया गया था। इस योजना के तहत किसानों को नियमित आर्थिक सहायता मिलती है। अब चौथे हफ़्ते का कई दिनों से इंतज़ार था। 21 अगस्त 2024 को महाराष्ट्र के परली में एक कृषि महोत्सव के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री ने आखिरकार नमो शेतकारी महासम्मान निधि योजना का चौथा हफ़्ता जारी कर दिया। लेकिन, अभी भी कई किसानों के बैंक खातों में यह भुगतान जमा नहीं हुआ है। इस लेख में हम जानेंगे कि भुगतान क्यों अटका हुआ है और इसे कैसे चेक करें।
Contents
- 1 नमो शेतकारी योजना का उद्देश्य
- 2 Important details Namo Shetkari Yojana Beneficiary List 2025
- 3 नमो शेतकरी योजना के लाभ/ Benefits of Namo Shetkari Yojana
- 4 नमो शेतकरी योजना के लिए पात्रता/ Eligibility for Namo Farmer Scheme
- 5 नमो शेतकारी योजना मे आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज़/ Documents required for application in Namo Shetkari Yojana
- 6 Nनमो शेतकारी योजना की नई लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें/ How to check your name in the new list of Namo Shetkari Yojana?
- 7 Important link
नमो शेतकारी योजना का उद्देश्य
यह योजना महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य के किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। अब तक किसानों को इस योजना की 3 किस्तें मिल चुकी हैं और अब सरकार ने इसकी चौथी किस्त भी जारी कर दी है, जिसका पैसा किसानों के बैंक खातों में आना शुरू हो गया है, अभी तक केवल उन्हीं किसानों को चौथी किस्त का पैसा मिला है जिनका नाम इसकी लाभार्थी सूची में आया है। लाभार्थी सूची देखने की पूरी प्रक्रिया आपको इस लेख के अंत में बताई गई है, जिसे स्टेप बाय स्टेप फॉलो करके आप आसानी से अपना नाम देख सकते हैं।

Important details Namo Shetkari Yojana Beneficiary List 2025
आर्टिकल का नाम | Namo Shetkari Yojana List |
योजना का नाम | नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना |
शुरू की गई | मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी द्वारा |
उद्देश्य | किसानों को 6,000 रुपए प्रति वर्ष आर्थिक सहायता प्रदान करना |
राज्य | महाराष्ट्र |
लिस्ट देखने की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
लाभार्थी | महाराष्ट्र के किसान |
आधिकारिक वेबसाइट | https://nsmny.mahait.org/ |
नमो शेतकरी योजना के लाभ/ Benefits of Namo Shetkari Yojana
नमो शेतकरी योजना के तहत किसानों को सालाना 6000 रुपये मिलेंगे। इसी तरह पीएम किसान योजना से भी किसानों को 6000 रुपये मिलेंगे। यानी कुल मिलाकर किसानों को सालाना 12000 रुपये की सहायता मिलेगी। सरकार की मदद से किसान बेहतर खेती कर सकेंगे। इस योजना के तहत राज्य के 1.15 करोड़ से ज्यादा किसान परिवारों को सरकार की ओर से लाभ दिया जाएगा। महाराष्ट्र सरकार की ओर से पहले चरण में इस योजना के तहत 1720 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं। नमो शेतकरी योजना का लाभ मिलने के बाद किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है।
नमो शेतकरी योजना के लिए पात्रता/ Eligibility for Namo Farmer Scheme
- नमो शेतकारी योजना का लाभ पाने के लिए किसान के पास 2 हेक्टेयर से कम खेती योग्य जमीन होनी चाहिए।
- किसान या किसान की पत्नी इस योजना का लाभ पाने के लिए पात्र हैं।
- आवेदक के परिवार का कोई भी सदस्य टैक्स नहीं देना चाहिए।
- साथ ही परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
- जिन किसानों के पास साल 2019 से पहले जमीन है, वे इस योजना के लिए पात्र हैं।
- आवेदक किसान का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए।
नमो शेतकारी योजना मे आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज़/ Documents required for application in Namo Shetkari Yojana
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जमीन से संबधित दस्तावेज़
5 बैंक पासबूक
- पीएम किसान योजना रजिस्ट्रेशन नंबर
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
Nनमो शेतकारी योजना की नई लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें/ How to check your name in the new list of Namo Shetkari Yojana?
नमो शेतकारी योजना महाराष्ट्र सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही एक बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है। जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने आवेदन किया है और लाखों किसान भाई इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। अगर आपने भी इस योजना में आवेदन किया है और आप नमो शेतकारी योजना की लिस्ट में अपना नाम चेक करना चाहते हैं तो नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करके आप आसानी से नमो शेतकारी योजना लाभार्थी सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं।
- नमो शेतकारी योजना लाभार्थी सूची चेक करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर जाने के बाद आपको होम पेज पर Beneficiary Status का ऑप्शन मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
- जिसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
- उस पेज में आपको अपना मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर कैप्चा कोड भरना होगा और Get OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। 6. अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा जिसे आपको नीचे दिए गए बॉक्स में दर्ज करना होगा।
- OTP दर्ज करने के बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने इसकी लाभार्थी सूची खुल जाएगी जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।