Beti Bachao Beti Padhao Yojana 2025 : लड़कियों के भविष्य के लिए सबसे बेहतरीन योजना ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के लिए यहां से करें आवेदन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Beti Bachao Beti Padhao Yojana 2025: बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना क्या है ? आपको बता दे की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना की शुरुआत देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 22 जनवरी 2015 को पानीपत हरियाणा से की थी। भारत सरकार द्वारा Beti Bachao, Beti Padhao Yojana को शुरू करने का उद्देश्य बेटियों के प्रति भेदभाव और नकारात्मक रवैये के बारे में जागरूकता फैलाना है, इस योजना के माध्यम से लड़कियों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए कई योजनाओं को शुरू और लागू किया जाना है, जिसके लिए सरकार द्वारा बेटियों के लिए और भी कई योजनाएं शुरू की गई हैं।

Beti Bachao, Beti Padhao Yojana का लक्ष्य लड़कियों की शिक्षा, वित्तीय सुरक्षा और उनके खिलाफ हानिकारक प्रथाओं को समाप्त करना है। आज के लेख में हम आपको बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के बारे में विस्तृत जानकारी देने जा रहे हैं, जिससे आपको पता चलेगा कि सरकार ने Beti Bachao, Beti Padhao Yojana को क्यों शुरू किया और आज भी इस योजना से देश की लड़कियों को क्या लाभ मिला है, इसलिए इस लेख को अंत तक पढ़ें। अधिक जानकारी के लिए इस आर्टिक्ल के अंत तक बने रहे।

Beti Bachao Beti Padhao Yojana 2025 : लड़कियों के भविष्य के लिए सबसे बेहतरीन योजना ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के लिए यहां से करें आवेदन
Beti Bachao Beti Padhao Yojana 2025 : लड़कियों के भविष्य के लिए सबसे बेहतरीन योजना ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के लिए यहां से करें आवेदन

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का उद्देश्य/ Objective of Beti Bachao Beti Padhao Scheme

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना भारत सरकार की एक पहल है, जिसका मुख्य उद्देश्य समाज में लड़कियों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना और लैंगिक भेदभाव को खत्म करना है। इसमें बाल लिंग अनुपात में सुधार, लैंगिक समानता को बढ़ावा देना और महिला सशक्तिकरण सुनिश्चित करना शामिल है। यह योजना लिंग आधारित भेदभाव और लिंग आधारित गर्भपात को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाती है। साथ ही, यह लड़कियों की सुरक्षा और संरक्षण पर जोर देती है, ताकि वे सुरक्षित माहौल में शिक्षा प्राप्त कर सकें और अपने सपने पूरे कर सकें। Beti Bachao Beti Padhao Yojana 2025

Important details Beti Bachao Beti Padhao Yojana 2025

योजना का नाम बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना
आरंभ तिथि 22 जनवरी 2015
उद्देश्य लिंग अनुपात में सुधार और लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देना
लाभार्थी सभी भारतीय लड़कियाँ
द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
संपर्क विभाग महिला और बाल विकास मंत्रालय

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ से जुड़ी योजनाओ मे आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज़/ Documents required to apply for Beti Bachao Beti Padhao schemes

  1. आधार कार्ड
  2. पासपोर्ट साइज़ फोटो
  3. मोबाइल नंबर
  4. जन्म प्रमाण पत्र
  5. सरकारी विभाग द्वार जारी आईडी

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ  योजना से जुड़ी योजनाएं कौनसी है? Beti Bachao Beti Padhao Yojana 2025

Objective of Beti Bachao Beti Padhao Scheme का उद्देश्य समाज के लोगों को लड़कियों के प्रति जागरूक करना है न कि उन्हें पैसे प्रदान करना। लेकिन इस योजना के तहत कई ऐसी योजनाएं शुरू की गई हैं जो लोगों को अपनी बेटियों के भविष्य के लिए कुछ पैसे बचाने के लिए प्रेरित कर सकती हैं। सरकार चाहती है कि बेटी के जन्म पर उसके माता-पिता उसी समय बेटी के नाम पर कुछ जमा कर दें। जो उसकी भविष्य की शिक्षा या शादी के लिए काम आएगा, इसलिए सरकार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना को ध्यान में रखते हुए कई योजनाएं शुरू की हैं।

  1. सुकन्या समृद्धि योजना
  2. लाड़ली लक्ष्मी योजना
  3. बालिका समृद्धि योजना
  4. धनलक्षी योजना

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ से जुड़ी योजनाओ मे आवेदन कैसे करें? How to apply for schemes related to Beti Bachao Beti Padhao?

जैसा कि हमने आपको बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की शुरुआत देश के नागरिकों को लड़कियों के प्रति जागरूक करने के लिए ही की गई है, इस योजना से लड़कियों को कोई सहायता राशि नहीं मिलती है लेकिन सरकार ने इस योजना के तहत कुछ ऐसी योजनाएं शुरू की हैं जिनमें आवेदन करके लड़कियां आसानी से लाभ प्राप्त कर सकती हैं। उन योजनाओं में आवेदन करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है।

  1. सबसे पहले आपको भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. इसके बाद आपको वेबसाइट पर महिला सशक्तिकरण योजना का विकल्प मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
  3. क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ से जुड़ी सभी योजनाओं की जानकारी मिलेगी।
  4. फिर जैसे ही आप किसी भी योजना पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने उसका आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  5. जिसके बाद आपको उस फॉर्म को भरना होगा और उसमें पूछे गए दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  6. अंत में आपको सबमिट पर क्लिक करना होगा।

 

Leave a Comment