Weather Alert: आज दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, यहां होगी बारिश, जानिए अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Weather Alert: आज दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, यहां होगी बारिश, जानिए अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम Western Disturbance in Rajasthan: मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की ओर से जारी अपडेट के अनुसार आज बीकानेर, गंगानगर, दौसा, सिरोही, अजमेर और टोंक में हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

IMD Rain Alert: राजस्थान में सक्रिय हुए नए पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने लगा है। बादलों की लुकाछिपी के बीच सर्दी का असर बना हुआ है। मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार भरतपुर में 2 एमएम, डोटाभीम और बयाना में 1-1 एमएम बारिश हुई। इसके अलावा कई जगह बूंदाबांदी भी हुई। इस दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान भरतपुर में 29.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान फतेहपुर सीकर में 5.5 डिग्री दर्ज किया गया। सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर शुक्रवार को भी रहेगा।

हल्की बारिश की चेतावनी

मौसम केंद्र जयपुर की ओर से जारी अपडेट के अनुसार आज बीकानेर, गंगानगर, दौसा, सिरोही, अजमेर और टोंक में हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि कुछ समय के लिए घने कोहरे से भी राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पूर्वी राजस्थान और आसपास के इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। जिसके चलते अगले एक सप्ताह के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट की संभावना है।

Also Read:

दूसरी ओर, चित्तौड़गढ़ शहर में गुरुवार को हल्के बादल छाए रहे। तापमान में मामूली कमी दर्ज की गई। हालांकि, दिन में लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिली। मौसम में आए इस बदलाव को किसानों के लिए राहत भरा माना जा रहा है। मौजूदा मौसम रबी की फसल के लिए अनुकूल साबित हो सकता है। वहीं, सर्दी के बीच मौसम में आए इस मामूली बदलाव का शहरवासियों ने भी लुत्फ उठाया। गुरुवार को शहर में दिन और रात के तापमान में दो डिग्री की कमी दर्ज की गई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 25 व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा।

Leave a Comment