KVS Admission 2025 : अगर आप भी अपने बच्चों को केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन दिलाने के इच्छुक हैं तो आपको बता दें कि जल्द ही केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। ऐसे में आप सभी के लिए इस लेख में दी गई पूरी जानकारी को विस्तार से पढ़ना बहुत जरूरी है। क्योंकि आज के लेख में हम आपको बताएंगे कि केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन प्रक्रिया कब शुरू की जाएगी।
हम आपको केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन लेने के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया, केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन लेने के लिए फॉर्म भरने के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत होगी, आयु सीमा आदि के बारे में बताने जा रहे हैं। ताकि आप पूरी जानकारी विस्तार से जान सकें।
Contents
- 1 KVS Admission 2025 में फॉर्म कैसे भरें
- 2 KVS Admission 2025 में आयु पात्रता के नियम
- 3 कक्षा 1 के लिए आयु सीमा 6 से 8 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- 4 बच्चे ने सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूल में पढ़ाई की हो।
- 5 जानें प्रवेश में क्या प्राथमिकता जरूरी है
- 6 केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश के लिए कैसे करें आवेदन, नीचे दिए गए लेख में जानें
KVS Admission 2025 में फॉर्म कैसे भरें
केंद्रीय विद्यालय एडमिशन फॉर्म केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। यह फॉर्म आपके बच्चे के एडमिशन के लिए पहला कदम है। फॉर्म भरते समय बच्चे की आयु की सही जानकारी और सभी आवश्यक दस्तावेज दर्ज करना अनिवार्य है। ध्यान रहे कि आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन मोड में ही उपलब्ध होंगे और उन्हें भरने के बाद आपको उसकी रसीद सुरक्षित रखनी होगी।
KVS Admission 2025 में आयु पात्रता के नियम
केन्द्रीय विद्यालय में प्रवेश के लिए बालवाटिका-1, बालवाटिका-2 और बालवाटिका-3 से कक्षा 1 तक की आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है। उदाहरण के लिए:
- बालवाटिका-1 के लिए न्यूनतम आयु 3 वर्ष और अधिकतम 4 वर्ष होनी चाहिए।
- बालवाटिका-2 के लिए न्यूनतम आयु 4 वर्ष और अधिकतम 5 वर्ष होनी चाहिए।
कक्षा 1 के लिए आयु सीमा 6 से 8 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
कक्षा 10 और 12 के लिए केंद्रीय विद्यालय प्रवेश 2025-26
यदि किसी केवी में कक्षा 10 या 12 में 40 से कम छात्र हैं, तो केवी क्षेत्र में सीटों की उपलब्धता के अनुसार कक्षा 10वीं, 12वीं में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू करते हैं। ये प्रवेश निम्नलिखित शर्तों के आधार पर प्रदान किए जाएंगे –
बच्चे ने सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूल में पढ़ाई की हो।
कक्षा 10 या 12 में केंद्रीय विद्यालय प्रवेश 2025 चाहने वाले छात्रों के कक्षा 9 या 11 की परीक्षा में कुल 55% अंक होने चाहिए।
छात्र को केंद्रीय विद्यालय में उपलब्ध विषय संयोजन में से विकल्प चुनना होगा।
जानें प्रवेश में क्या प्राथमिकता जरूरी है
- बताया जा रहा है कि सरकारी कर्मचारियों और स्थानांतरित बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी।
- वहीं, इच्छुक अभिभावकों के लिए केंद्रीय विद्यालय 2025 में प्रवेश की यह प्रक्रिया बेहद सरल और ऑनलाइन आधारित है।
- उम्र और दस्तावेजों को ध्यान में रखते हुए समय पर फॉर्म भरना सुनिश्चित करें।
केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश के लिए कैसे करें आवेदन, नीचे दिए गए लेख में जानें
- आपको बता दें कि केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश पाने के लिए आवेदन पत्र भरना बहुत जरूरी हो जाता है।
- वही आवेदन पत्र भरने के लिए केंद्रीय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद यहां अकाउंट बनाएं।
- जिसमें मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पासवर्ड डालें।
- लॉग इन करने के बाद न्यू एडमिशन टैब पर क्लिक करें और आवेदन पत्र भरें।