लहसुन के कीमतों में भारी गिरावट किसानों में नाराजगी क्या फरवरी में बड़ेगा भाव : लहसुन के भाव में भारी गिरावट, किसानों में नाराजगी, आज के इस आर्टिकल में हम बात करेंगे मंदसौर नीमच रतलाम मंडी भाव के बारे में, लहसुन के भाव में गिरावट जारी है, पिछले साल लहसुन 61000 प्रति क्विंटल के भाव से बिका था, इस साल लहसुन के भाव में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है, जिससे किसानों में नाराजगी देखी जा रही है।
सफेद चांदी के नाम से मशहूर लहसुन के भाव में गिरावट पर किसानों ने जताई चिंता, क्या है वजह, आपको बता दें कि इस साल लहसुन में गिरावट की सबसे बड़ी वजह चाइनीज लहसुन है, चाइनीज लहसुन की आवक के कारण लहसुन के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है।
Read more PM Awas Yojana Survey Apply Online: पीएम आवास योजना के लिए ऑनलाइन सर्वे रजिस्ट्रेशन शुरू
देश की सबसे बड़ी मंडियों में से एक नीमच कृषि उपज मंडी में इन दोनों लहसुन की बंपर आवक हो रही है। जिसमें राजस्थान के चित्तौड़, कोटा, उदयपुर और मध्य प्रदेश के रतलाम, धार, बड़नगर से किसान अच्छे भाव की उम्मीद में लहसुन लेकर पहुंच रहे हैं। लेकिन इस बार किसानों की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। देसी लहसुन के साथ-साथ ऊटी लहसुन के दाम भी गिरे
देसी लहसुन के साथ उटी लहसुन में भी गिरावट
किसान साथियों देसी लहसुन के साथ-साथ ऊटी लहसुन के दाम भी गिर रहे हैं, जिसके चलते अब किसानों के लिए यह चिंता का विषय बन गया है, क्योंकि जब किसानों ने लहसुन की बुवाई के समय भेजवारा खरीदा था, तो वे इसकी लागत भी नहीं निकाल पा रहे हैं, जो एक बड़ा मुद्दा है।
Read more Solar Panel : केंद्र सरकार ने तैयार की नया योजना, अब फ्री में लगवा सकेंगे सोलर पैनल
गिरते भाव को लेकर किसानों ने कहा
लहसुन के लगातार गिरते दाम को लेकर अब किसान भी आंदोलन के मूड में नजर आ रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चीनी लहसुन के खिलाफ किसान पहले से ही लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, इसके बाद कई चीनी लहसुन के ट्रक भी किसानों ने पकड़े हैं, उसके बाद भी अगर चीनी लहसुन पर रोक नहीं लगाई गई तो किसान इसके खिलाफ आंदोलन कर सकते हैं।
लहसुन के दाम में आई तेज गिरावट के चलते किसानों को भारी नुकसान हुआ है, खासकर उन किसानों को जिन्होंने महंगे बीज लगाकर फसल उगाई थी। हालांकि बाजार के जानकारों का मानना है कि आने वाले महीनों में दाम में सुधार हो सकता है। ऐसे में किसानों को धैर्य रखना होगा और सही समय पर सही फैसला लेना होगा।