National Transgender Portal 2025: रजिस्ट्रेशन, प्रमाण पत्र डाउनलोड व अपलोड करने की पूरी प्रक्रिया

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

National Transgender Portal 2025: आज के समय में सरकार ने सभी दस्तावेजों के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है, इसी को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने ‘राष्ट्रीय ट्रांसजेंडर पोर्टल’ को भी ऑनलाइन सुविधाएं प्रदान करने का निर्णय लिया है, जिसके तहत केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय ट्रांसजेंडर पोर्टल की शुरुआत की है। राष्ट्रीय ट्रांसजेंडर पोर्टल को विभिन्न कल्याणकारी सुविधाएं प्रदान करने के लिए शुरू किया गया है जिसके माध्यम से ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों को रोजगार के अवसर, शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल सहायता और अन्य सुविधाओं का लाभ दिया जाएगा।

आज के लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि राष्ट्रीय ट्रांसजेंडर पोर्टल क्या है? इसका उद्देश्य, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया, जो आपको राष्ट्रीय ट्रांसजेंडर पोर्टल की सुविधाओं का लाभ उठाने में बहुत मदद करेगी, जिसके लिए आपको यह लेख पूरा पढ़ना होगा।

National Transgender Portal 2025: रजिस्ट्रेशन, प्रमाण पत्र डाउनलोड व अपलोड करने की पूरी प्रक्रिया
National Transgender Portal 2025: रजिस्ट्रेशन, प्रमाण पत्र डाउनलोड व अपलोड करने की पूरी प्रक्रिया

नेशनल ट्रांसजेंडर पोर्टल क्या है? National Transgender Portal 2025

राष्ट्रीय ट्रांसजेंडर पोर्टल के माध्यम से ट्रांसजेंडर समुदाय के सभी लोगों को सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। जिसके तहत ट्रांसजेंडर समुदाय को एक प्रमाण पत्र भी दिया जाता है जिसके माध्यम से वे सभी उम्मीदवार उस प्रमाण पत्र के तहत विभिन्न सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं जिनकी उन्हें आवश्यकता है। ट्रांसजेंडर समुदाय के सभी लोगों के लिए आईडी कार्ड या प्रमाण पत्र बनाने के लिए एक पोर्टल शुरू किया गया है जिसके माध्यम से वे लोग उस पोर्टल के माध्यम से अपना प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं।

नेशनल ट्रांसजेंडर पोर्टल का उद्देश्य National Transgender Portal 2025

इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ट्रांसजेंडर समुदाय के सभी लोगों को घर बैठे प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन सुविधा प्रदान करना है, ताकि ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों को पहचान पत्र या प्रमाण पत्र बनवाने में परेशानियों का सामना न करना पड़े और न ही उन्हें प्रमाण पत्र के लिए किसी कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ें, इसके लिए उन्होंने राष्ट्रीय ट्रांसजेंडर पोर्टल में ऑनलाइन सुविधा प्रदान की है।

Important details National Transgender Portal 2025

पोर्टल का नाम नेशनल ट्रांसजेंडर पोर्टल
मंत्रालय केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग
लाभार्थी ट्रांसजेंडर समुदाय
उद्देश्य प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा प्रदान करना।
आधिकारिक वेबसाइट https://transgender.dosje.gov.in/

ट्रांसजेंडर पोर्टल के लाभ National Transgender Portal 2025

  1. ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों को ऑनलाइन सुविधा के माध्यम से सहायता प्रदान की जाएगी।
  2. अब से ट्रांसजेंडर समुदाय के लोग ऑनलाइन माध्यम से अपना पहचान पत्र या प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं।
  3. इस पोर्टल को केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने लॉन्च किया है।
  4. लाभार्थी अपना प्रमाण पत्र खुद डाउनलोड कर सकते हैं।
  5. देश के हर ट्रांसजेंडर समुदाय के लोग इसका लाभ उठा सकते हैं।
  6. लाभार्थी आवेदन की स्थिति भी आसानी से देख सकते हैं।

नेशनल ट्रांसजेंडर पोर्टल के लिए आवश्यक दस्तावेज़ National Transgender Portal 2025

  1. आधार कार्ड
  2. आय प्रमाण पत्र
  3. जाति प्रमाण पत्र
  4. निवास प्रमाण पत्र
  5. मोबाइल नंबर
  6. ईमेल आईडी
  7. पासपोर्ट साइज़ फोटो

नेशनल ट्रांसजेंडर पोर्टल मे ऑनलाइन आवेदन कैसे करें/ How to apply online in National Transgender Portal?

  1. ट्रांसजेंडर पोर्टल में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://transgender.dosje.gov.in/ पर जाना होगा।
  2. वेबसाइट पर जाते ही आपके सामने इसका होम पेज खुल जाएगा।
  3. अब आपको होम पेज पर ‘रजिस्ट्रेशन हियर’ के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  4. क्लिक करते ही आपके सामने इसका रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  5. इसके बाद आपको फॉर्म में पूछी गई जानकारी ध्यान से भरनी होगी।
  6. जानकारी भरने के बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म सबमिट करना होगा।
  7. इस तरह आपका नेशनल ट्रांसजेंडर पोर्टल में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।

नेशनल ट्रांसजेंडर पोर्टल से आईडी कार्ड या प्रमाण पत्र कैसे डाउनलोड करें/How to download ID card or certificate from National Transgender Portal?

  1. नेशनल ट्रांसजेंडर पोर्टल से आईडी कार्ड या प्रमाण पत्र कैसे डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको इस पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://transgender.dosje.gov.in/ पर जाना होगा।
  2. वेबसाइट पर जाने के बाद आपको अपना यूजरनेम और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा।
  3. इसके बाद आपको होम पेज पर आईडी कार्ड डाउनलोड करने का ऑप्शन मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
  4. इसके बाद आपको अपना एप्लीकेशन नंबर डालकर सबमिट करना होगा।
  5. इसके बाद आपके सामने आपकी आईडी कार्ड स्क्रीन खुल जाएगी, जिसे आप बेहद आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

Important link

Official website

Leave a Comment