PM Kisan Online Correction 2025: पीएम किसान योजना फॉर्म में ऑनलाइन सुधार कैसे करे ? दोस्तों, जैसा कि आप सभी किसान भाइयों को पता होगा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत सभी लाभार्थी किसानों को ₹2000 की तीन किस्तों में सालाना ₹6000 की धनराशि दी जाती है। लेकिन बहुत से किसान ऐसे हैं जिन्होंने इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया है और उनके आवेदन पत्र में कुछ गलतियां हैं जिसके कारण उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
PM Kisan Online Correction 2025 – अगर आपने भी योजना के तहत पंजीकरण करते समय किसी जानकारी में गलती की है तो आपको इस आवेदन पत्र को सही करने की आवश्यकता है। पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन पत्र में सभी जानकारियां सही होनी चाहिए अन्यथा आप इस योजना के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए आज के इस लेख में हम आपको पीएम किसान योजना के फॉर्म में ऑनलाइन सुधार कैसे करें इसके बारे में पूरी जानकारी स्टेप बाय स्टेप बताने जा रहे हैं। इसलिए इस आर्टिकल के अंत तक बने रहे।

Contents
- 1 पीएम किसान योजना फॉर्म में Online Correction क्यों जरूरी है?
- 2 Important information PM Kisan Online Correction 2025
- 3 पीएम किसान फॉर्म में ऑनलाइन सुधार कैसे करें/PM Kisan Online Correction kese kre ?
- 4 पीएम किसान नाम सुधार ऑनलाइन कैसे करें/ How to do PM Kisan name correction online?
- 5 Important link PM Kisan Online Correction 2025
पीएम किसान योजना फॉर्म में Online Correction क्यों जरूरी है?
PM Kisan Online Correction 2025 उन किसानों के लिए जरूरी है जिन्होंने पीएम किसान के लिए रजिस्ट्रेशन करते समय फॉर्म में कोई गलत जानकारी दी है। अगर आपने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि रजिस्ट्रेशन फॉर्म में कोई गलत जानकारी दी है तो इसकी वजह से आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। अगर आप पीएम किसान ऑनलाइन सुधार करते हैं तो आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए आप चाहें तो नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जा सकते हैं या फिर घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप के जरिए खुद भी ऑनलाइन सुधार कर सकते हैं।
Important information PM Kisan Online Correction 2025
आर्टिकल का नाम | PM Kisan Online Correction |
योजना का नाम | प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना |
योजना की शुरुआत कब हुई | 24 फरवरी 2019 |
योजना को शुरू किया | केंद्र सरकार के द्वारा |
योजना का मुख्य उद्देश्य | किसानों को आर्थिक सहायता देना |
योजना के लाभार्थी | भारत के सभी किसान |
योजना की आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
पीएम किसान फॉर्म में ऑनलाइन सुधार कैसे करें/PM Kisan Online Correction kese kre ?
PM Kisan Online Correction 2025 में ऑनलाइन करेक्शन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नीचे दी गई स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया को फॉलो करना होगा –
- ऑनलाइन करेक्शन करने के लिए सबसे पहले आपको पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको फार्मर कॉर्नर में जाकर “अपडेशन ऑफ सेल्फ रजिस्टर्ड फार्मर्स” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको आधार नंबर और कैप्चा कोड डालकर नीचे दिए गए सर्च बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा, जिसे आपको वेरिफाई करके आगे बढ़ना है।
- इसके बाद आपके सामने पीएम किसान रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा, इसमें जो भी गलतियां हैं उन्हें सुधारें और अपडेट बटन पर क्लिक करके अपडेट कर लें।
- इसके बाद पीएम किसान रजिस्ट्रेशन अपडेट संबंधित विभाग के पास वेरिफिकेशन के लिए पहुंच जाएगा।
पीएम किसान नाम सुधार ऑनलाइन कैसे करें/ How to do PM Kisan name correction online?
अगर आपने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के रजिस्ट्रेशन फॉर्म में गलत नाम दर्ज करा दिया है तो इसके लिए आप पीएम किसान नाम सुधार ऑनलाइन कर सकते हैं। योजना का लाभ पाने के लिए आपको अपना नाम अपडेट कराना होगा। रजिस्ट्रेशन फॉर्म में आपका नाम आधार कार्ड के अनुसार ही होना चाहिए। नाम अपडेट कराने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा-
- सबसे पहले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- उसके बाद फार्मर कॉर्नर पर जाकर “आधार के अनुसार नाम सुधार” पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड डालना होगा।
- इसके बाद मांगी गई डिटेल्स डालने के बाद आपको दिए गए सर्च बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको यहां दर्ज करके सबमिट करना होगा।
- उसके बाद आपके सामने नाम सुधार का ऑप्शन आएगा जिसमें आपको अपना सही नाम सही करना होगा।
- इस तरह आप आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आसानी से पीएम किसान नाम सुधार कर सकते हैं।
Important link PM Kisan Online Correction 2025