Weather Update: स्वेटर मत रखिये.. बदलने मौसम वाला है, IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया भारी बारिश और घने कोहरे का अलर्ट : IMD Alert: मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। देश के कई हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। अब भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश, घने कोहरे और ठंड की स्थिति को लेकर अलर्ट जारी किया है।
IMD Alert: मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। देश के कई हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। अब भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश, घने कोहरे और ठंड की स्थिति को लेकर अलर्ट जारी किया है। दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में अगले कुछ दिनों में हल्की बारिश और कोहरा छाए रहने की संभावना है।
उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी बारिश
30 जनवरी से 1 फरवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश, गरज और बिजली गिरने की संभावना है। इसके साथ ही अगले दो दिनों में उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। इसके बाद सप्ताह के अंत तक तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।
घने कोहरे से प्रभावित राज्यों की सूची
26 जनवरी को दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान के कुछ हिस्सों में घने कोहरे के कारण दृश्यता प्रभावित हुई। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी घना से लेकर बहुत घना कोहरा छाया रहा। उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी कोहरा छाया रहा, जिससे यातायात और दैनिक गतिविधियां बाधित रहीं।
मौसम विभाग की सलाह
मौसम विभाग ने लोगों से मौसम के बारे में जानकारी लेते रहने और जरूरी एहतियात बरतने की अपील की है। घने कोहरे के दौरान वाहन चलाने से बचें और ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनें। बारिश और बर्फबारी वाले इलाकों में यात्रा करने से पहले पूरी तैयारी कर लें। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में मौसम में और बदलाव देखने को मिल सकते हैं।